Up Scholarship Apply & Registraition 26 -27
अगर आप उत्तर प्रदेश के छात्र हैं और आप भी स्कालर्शिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं लेकिन आवेदन प्रक्रिया मालूम नहीं हैं तो आप सही जगह पर आए हैं। यहाँ पर आपको Up Scholarship कक्षा 9वी 10 वी और कक्षा 11वी 12वी के लिए पूर्ण आवेदन प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप समझाई जाएगी। इसके साथ ही आवेदन हेतु डायरेक्ट लिंक्स भी मिल जाएगी जिससे आपकी प्रक्रिया और तेज और आसान हो सकेगी। साथ ही स्टैटस कैसे चेक करे , OTR नंबर कैसे जाने और अन्य जरूरी जानकारी भी यहाँ पर आपको मिल जाएगी।
तो अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो यहाँ पर दी गई जानकारी को ध्यान से पढे और आवेदन प्रक्रिया शुरू करे और साथ ही आपकी पात्रता और जरूरी तारीख के बारे में भी update ले।
Up Scholarship क्या हैं और प्रकार
Up Scholarship उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू की गई एक ऐसी पहल हैं जिसका मुख्य उद्देश्य 9 वी के छात्र से लेकर Post Graduate छात्रों की आर्थिक रूप से सहायता करना हैं जिससे स्कालर्शिप के आधार पर उनकी पढ़ाई चलती रहे और वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके। इस स्कालर्शिप का संचालन मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की सरकार ही करती हैं। इस योजना के तहत SC,ST,OBC, अन्य minotiry वर्ग एवं General वर्ग में आने वाले छात्रों को लाभ मिलता हैं।
Improtant Links
Up Scholarship योजना मुख्य रूप से 3 प्रकार की हैं।
प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति – कक्षा 9-10 (Pre-Matric Scholarship – Class 9-10
पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 11-12 _ (Post-Matric Scholarship – Class 11-12)
दशमोत्तर छात्रवृत्ति (Post-Matric Other Than Intermediate)
पोस्ट-मैट्रिक – राज्य के बाहर (Post-Matric – Outsite State)
Up Scholarship के लिए पात्रता
उत्तर प्रदेश छात्रवृति योजना से पहेले प्रत्येक छात्रों को इस योजना के लिए पात्रता जान लेनी जरूरी हैं अगर पात्रता में कुछ भी गड़बड़ होती हैं तो आवेदन पूर्ण होने में समस्या सामना करना पड़ता हैं। तो Up Scholarship हेतु आवेदन करने के लिए छात्र के पास नीचे दी गई निर्धारित पात्रता होनी चाहिए :-
यूपी छात्रवृति के लिए जरूरी पात्रता
इस स्कालर्शिप हेतु आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए
आवेदक का कक्षा 9 से लेकर UG/PG या डिप्लोमा कोर्स में नामांकन जरूरी है
आवेदक पिछली कक्षा/वर्ष पास होना जरूरी हैं
आवेदक का आधार से लिंक बैंक खाता होना चाहिए
आवेदक की आय सीमा: SC/ST के लिए ₹2.5 लाख तक और General/OBC/Minority के लिए ₹2 लाख तक।
आवेदन केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही किया जाता है